आगरा: अमृतसर की सीआईए टीम ने यहां न्यू आगरा के नगला पदी से आकाश नाम के व्यक्ति को हजारों ट्रामाडोल टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया। यह गोली पंजाब में नशे के लिए इस्तेमाल की जाती है। नशे की गोलियों के तार अहमदाबाद से जुड़े हैं।
अमृतसर सीआईए की टीम ने तीन दिन से यहीं थी। गुरुवार को टीम ने नगला पदी से आकाश नाम के व्यक्ति को नशीली दवा ट्रामाडोल के साथ पकड़ा गया। यह टैबलेट पंजाब भेजी जाती थी। आकाश ने पूछताछ में टीम को बताया कि यह टैबलेट अहमदाबाद से आती हैं। सीआईए की टीम अब तक देश के विभिन्न हिस्सों से 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीआईए टीम अहमदाबाद रवाना हो चुकी है।
थाना न्यू आगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि टीम ने लोकल पुलिस का सहयोग मांगा था। आकाश की आमद कराकर टीम रवाना हो गई।
ओपिओइड-आधारित टैबलेट एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक ‘शेड्यूल एच’ दवा है और दर्द निवारक के रूप में उपयोग की जाती है। इसे केवल डॉक्टर के पर्चे पर ही बेचा जा सकता है। दस ट्रामाडोल गोलियों की एक स्ट्रिप की कीमत 56 रुपये होती है, लेकिन नशीली दवाओं का सेवन करने वालों को यह 500 से 600 रुपये तक में बेची जाती है।
गौरतलब है कि वर्ष 2020 में आगरा में पंकज गुप्ता के ठिकाने सहित अन्य जगहों पर पकड़ी गई प्रतिबंधित नशीली दवाओं में ट्रामाडोल हैड्रोक्लोराइड नाम की दवा भी बरामद की गई थी। उस समय चर्चा हुई थी कि इस दवा का सेवन आतंकी भी करते हैं। इसको खाने के बाद शरीर की सक्रियता में कमी नहीं आती है। आतंकी इस दवा का ओवरडोज लेते हैं।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026