Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। एक दिसम्बर को महावन कस्बे की रहने वाली महिला शीला देवी की दिनदहाडे गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में एक महिला और एक पुरूष को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गोली मारने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की पकड से दूर था।
आरोपी सिन सिंह पुत्र डालचंद गांव लोहवन से गिरफ्तार कर लिया
थाना महावन पुलिस ने मुख्य आरोपी सिन सिंह पुत्र डालचंद निवासी मौहल्ला व्यापारियन कस्बा महावन को थाना यमुनापार के गांव लोहवन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में उपयोग में लाया गया तमंचा और कारतूस खोखा भी बरामद कर लिया है।
महिला को प्रेम प्रसंग के चलते गोली मारी जिससे उसकी मौत हो गई
प्रभारी निरीक्षक थाना महावन जसबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि युवक ने महिला को प्रेम प्रसंग के चलते गोली मारी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की सास ने चार को आरोपी बनाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें तीन नामजद और एक अज्ञात था।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे: 400 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली - August 11, 2026
- आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी: बुजुर्ग से ठगे गए लाखों रुपये, मौत के बाद बेटे ने बैंक खातों की जांच की तो हुआ खुलासा - August 11, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया पैंतरा: युवती की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपय - August 11, 2026