आगरा। लाखों रुपये की बैटरियों के साथ फरार हुआ ट्रक चालक शैलू चौधरी आखिरकार हरीपर्वत पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो लाख रुपये नगद और 10 बैटरियां भी बरामद कर ली हैं। आरोपी ने चोरी की रकम से घर के लिए कूलर, टीवी और अन्य सामान खरीद लिया था।
एसीपी हरीपर्वत ने बताया कि भारती इंडस्ट्रीज ने चेतन शक्ति ट्रांसपोर्ट के जरिए 340 बैटरियां केरल की शाइमी इंटरनेशनल कंपनी को भेजीं थीं। यह खेप लेकर ट्रक चालक शैलू चौधरी आगरा से चला, लेकिन केरल पहुंचने की बजाय खुद ही माल लेकर गायब हो गया।
पांच अप्रैल को जब कंपनी ने ट्रक की लोकेशन पूछी तो बताया गया कि गाड़ी आगरा में ही खड़ी है, क्योंकि कागजों का नवीनीकरण हो रहा है। फिर 16 अप्रैल को सूचना दी गई कि कागज अपडेट हो गए हैं और शैलू ट्रक लेकर रवाना हो गया है, लेकिन बैटरियां कभी केरल नहीं पहुंचीं।
इस पर थाना हरीपर्वत में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और एसीपी के नेतृत्व में आरोपी की तलाश शुरू हुई। बीते दिन पुलिस ने उसे आईएसबीटी के पास एक पार्क से गिरफ्तार कर लिया।
माल बेचकर खरीद लिया घर का सामान
पूछताछ में शैलू ने कबूला कि उसने बैटरियां बेचकर घर में कूलर, टीवी और अन्य सामान खरीद लिया। वह पहले बहाने बनाता रहा कि माल वापस कर देगा, लेकिन आखिरकार उसकी चोरी पकड़ी गई।
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026