आगरा। ज्वैलर को अपनी बातों में उलझाकर चोर लाखों रुपये की ज्वैलरी चुराकर ले गए। चोरों के जाने के बाद ज्वैलर को चोरी का पता चलने पर वह बाहर आकर उनकी खोज में जुटा, तब तक चोर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की तलाश में जुट गई है।
मामला पिनाहट का है। यहां अम्बेडकर चौराहा स्थित नितिन गुप्ता ज्वैलर्स के यहां दो चोर ग्राहक बनकर पहुंचे। दोनों काफी देर तक सोने-चांदी के ज्वैलरी बदलवा-बदलवाकर देखते रहे। ये कभी कोई आभूषण उठाते तो कभी कोई और। चोर का दूसरा साथी ज्वैलर को अपनी बातों में उलझाए रखा। इसी बीच ज्वैलरी देख रहा चोर एक एक कर आभूषण पार करता रहा।
दुकानदार की नजरों के सामने से ही आभूषण चोरी कर लेने के बाद दोनों चोर बाहर निकले और बाइक पर सवार होकर फुर हो गए। चोरों के जाने के बाद ज्वैलर ने ज्वेलरी चेक की तो उसमें कुछ सामान कम मिला। हड़बड़ाकर दुकानदार बाहर आकर चोरों की तलाश में जुटा पर तब तक काफ़ी दूर निकल चुके थे। पुलिस अब चोरों की तलाश में जुटी है।
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026