आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र के पुरा लोधी गांव में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर चरी के खेत में एक 10 वर्षीय बच्चे का शव बोरे में बंद हालत में मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी ओमप्रकाश के नाती किशन के रूप में हुई है, जो दोपहर में स्विमिंग पूल में नहाने गया था लेकिन वापस नहीं लौटा।
परिजनों के अनुसार किशन दोपहर करीब 2 बजे घर से निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। जब स्विमिंग पूल पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने कहा कि कोई बच्चा यहां नहाने नहीं आया। परिजन दिनभर इधर-उधर खोजबीन करते रहे।
शाम करीब छह बजे गांव के बाहर खेत में एक बोरा पड़ा होने की सूचना मिली। जब परिजन मौके पर पहुंचे और बोरा खोला तो उसमें किशन का शव देखकर कोहराम मच गया। उसकी मां बेहोश हो गई। पूरा गांव मौके पर जुट गया और घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया।
किशन के नाना ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि बच्चे को स्विमिंग पूल में ही मारा गया, और फिर शव को बोरे में बंद कर खेत में फेंक दिया गया ताकि किसी को शक न हो। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने घटनास्थल और स्विमिंग पूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है।
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026