आगरा:- बारिश के कारण मोबाइल शोरूम की छत भरभरा कर देर रात्रि तेज धमाके के साथ गिर पड़ी। गनीमत रही कि हादसा रात के समय हुआ और शोरूम में कोई मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।
थाना एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस 1 में कोर मोबाइल के नाम से शोरूम है। शोरूम के मालिक दीपक गुप्ता ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात के समय शोरूम बंद कर घर चले गए थे। रात्रि करीब 11:30 बजे उन्हें शोरूम की छत गिरने की सूचना मिली।
शोरूम के पास ही घर होने पर वह तत्काल मौके पर पहुँच गए। परिजनों और पड़ोसियों की सहायता से उन्होंने शोरूम में रखे सामान को हटाना शुरू किया। इस हादसे में करीब दस से पंद्रह लाख के नुकसान होने का अनुमान बताया जा रहा है। बारिश के कारण छत अचानक से गिर गई। अगर यह हादसा दिन के समय होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। पुलिस को भी इस बारे में अभी तक कोई सूचना नही दी गई है।
मोबाइल शोरूम तीन मंजिला बना हुआ है। ऊपर की मंजिल पर किरायेदार भी रहते हैं लेकिन किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। हादसे का कारण लगातार हो रही तेज बारिश बताया जा रहा है।
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026