लखनऊ। तमाम आशंकाओं के बीच अर्पणा यादव ने आखिरकार आज उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक भी उनके साथ मौजूद रहीं। दरअसल, कहा जा रहा था कि, अर्पणा यादव पार्टी से नाराज चल रहीं हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी।
बता दें कि, पिछले सप्ताह सरकार ने बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। साथ ही गोखरपुर की चारू चौधरी और अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष बनाया था। इसके बाद दोनों की पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाल लिया था लेकिन अर्पणा यादव ने अपना कार्यभार नहीं संभाला था। कहा जा रहा था कि वो नाराज चल रहीं हैं। अपर्णा यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, जिसके बाद आज उन्होंने पद संभाला है।
दरअसल, सपा से नाता तोड़ने और भाजपा में शामिल होने के बाद अर्पणा यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद थी। हालांकि, उन्हें लंबे समय बाद आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया। इसको लेकर वो नाराज थीं। हालांकि उनकी ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है फिर भी पिछले एक सप्ताह से सियासी गलियारों में उनकी नाराजगी की चर्चा खूब रही।
साभार सहित
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026