आगरा की धरती पर ताजमहल के दीदार के लिए आए एक पर्यटक दंपति की खुशी उस वक्त गम में बदल गई जब उनके प्यारे पालतू कुत्ते का आगरा के 5 स्टार होटल ताज व्यू से कोई अता-पता नहीं लगा। गुरुग्राम निवासी दीपायन और कस्तुरी ताजमहल की खूबसूरती का आनंद लेने आए थे। उन्होंने ताजगंज क्षेत्र में 5 स्टार होटल ताज व्यू में एक कमरा बुक किया था। होटल में कुत्तों की देखभाल के लिए पेट सिटिंग की सुविधा भी उपलब्ध थी, जिसके लिए होटल प्रशासन तीन घंटे के दो हजार रुपये चार्ज करता था।
दंपति अपने दो कुत्तों को लेकर आए थे। एक नवंबर को उन्होंने अपनी मादा कुत्ती, एक ग्रे हाउंड, को होटल की पेट सिटिंग सेवा में सौंपकर फतेहपुर सीकरी घूमने चले गए। लेकिन जैसे ही वे वापस आए तो उन्हें होटल से एक चौंकाने वाली खबर मिली कि उनकी प्यारी ग्रे हाउंड कहीं गायब हो गई है। दंपति ने होटल और आसपास के इलाके में कुत्ते की तलाश में काफी मशक्कत की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
5 स्टार होटल ताज व्यू की लापरवाही पर उठ रहे सवाल
स घटना ने होटल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ जहां 5 स्टार होटल ताज व्यू ने कुत्ते की देखभाल के नाम पर मोटी रकम वसूली, वहीं दूसरी तरफ कुत्ते को सुरक्षित रखने में नाकाम रहा। दंपति ने अब कुत्ते को खोजने वाले को दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वे होटल में ही रुके हुए हैं और अपनी प्यारी ग्रे हाउंड को ढूंढने में जुटे हुए हैं।
पशु प्रेमियों में रोष
इस घटना ने पशु प्रेमियों में काफी रोष पैदा किया है। लोग सोशल मीडिया पर होटल प्रशासन की आलोचना कर रहे हैं और कुत्ते को ढूंढने में दंपति की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। यह घटना एक बार फिर हमें पशुओं के प्रति हमारी जिम्मेदारी याद दिलाती है।
रिपोर्ट- मदन मोहन सोनी
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026