नवंबर का महीना चल रहा है। लेकिन, अब तक यूपी में तापमान अभी ऊपर ही बना हुआ है। यहां तक कि दिन के समय लोगों को एसी या कूलर का सहारा भी लेना पड़ रहा है। हालांकि, अगले 48 से 72 घंटों में तापमान में तेजी से गिरावट देखने मिल सकती है और कुछ जिलों में ठंड का अहसास होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में उत्तर-पूर्वी हवाओं का दबाव कम होने लगा है और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने लगीं हैं। जिससे कुछ जगहों पर ठंड का अहसास होने लगा है। अगले 48 से 72 घंटों में पश्चिमी हवाओं का दबाव बढ़ने की संभावना है जिससे सर्दी का अहसास बढ़ेगा। हालांकि, नवंबर में सर्दी कैसी पड़ेगी, इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है। शुरुआती रुझानों में इस बार अधिक सर्दी पड़ने की बात कही जा रही थी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ न आने और उत्तर पश्चिमी हवाओं का दबाव न बढ़ने से कुछ भी कहना मुश्किल है।
गोरखपुर समेत पूर्वी यूपी की के कई जिलों में अभी सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। इस दौरान सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन दिन में हल्की धूप निकलने से तापमान का अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया। अगर मौसम की नमी बढ़ती है तो आने वाले दिनों में तापमान के तेजी से गिरने की संभावना है। यानी लोगों को जल्द ही स्वेटर और कंबल की जरूरत पड़ने लगेगी।
साभार सहित
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026