आगरा: हिंदू महासभा का कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा जादूगर शिव कुमार का विरोध शनिवार को जादूगर द्वारा माफी मांगने और महासभा के कार्यकर्ताओं को मंच से सम्मानित किए जाने के साथ समाप्त हो गया। इससे पहले हिंदू महासभा ने जमकर हंगामा किया और शाहगंज मार्ग स्थित कोठी मीना बाजार में चल रहे जादूगर शिव कुमार के शो को दो घंटे रोक कर रखा। महासभा के सदस्यों ने मंच पर चढ़कर जय श्री राम के नारे लगाए। जादूगर शिव कुमार ने भरे मंच जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे लगाकर माफी मांगी। हिंदू महासभा पदाधिकारी और सभी सनातनियों का शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
शिवकुमार जादूगर ने पिछले दिनों हिंदू संतों और सनातनियों के ऊपर टिप्पणी की थी। उसी को लेकर हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं में भारी रोष था। पिछले दिनों थाना शाहगंज में हिंदू महासभा ने जादूगर शिवकुमार के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद भी जादूगर शिव कुमार का शो चलता रहा। हिंदू महासभा की मांग थी कि जादूगर अपने शो को रद्द करें।
इसी के विरोध में शनिवार को जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोठी मीना बाजार में पहुंच गए। शो में अंदर घुसकर हिंदू महासभा ने हंगामा किया। हंगामे के बाद जादूगर शिवकुमार ने भरे मंच से माफी मांगी। सभी साधुओं को सम्मानित गुरु मानते हुए जय श्री राम, बम बम भोले के जयकारे भी लगाए। कार्यक्रम में संजय जाट, बृजेश भदौरिया, सौरभ शर्मा, मनीष पंडित, अवतार सिंह, मीरा राठौर, हीरा देवी, मनीष कुमार, नंदू भाई, सुनील कुमार यादव आदि शामिल थे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026