आगरा। अपराधियों के खिलाफ सक्रियता बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के छह थाना प्रभारियों को शनिवार को बदल दिया गया। अपर पुलिस आयुक्त के वाचक और एक रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी को भी थाने का चार्ज दिया गया है। यह निर्णय कमिश्नरेट पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिया गया।
निर्णय के अनुसार, थाना जगदीशपुरा के प्रभारी आनंदवीर सिंह को थाना फतेहपुर सीकरी का प्रभारी बनाया गया है। अपर पुलिस आयुक्त के वाचक प्रदीप कुमार अब थाना जगदीशपुरा के प्रभारी होंगे।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, थाना सदर के प्रभारी विरेश कुमार गिरी अब थाना शाहगंज के प्रभारी होंगे। थाना एत्मादपुर के प्रभारी विजय विक्रम सिंह को थाना सदर का नया प्रभारी बनाया गया है। थाना हरिपर्वत में पुलिस उपयुक्त नगर से संबद्ध आलोक कुमार सिंह को एत्मादपुर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा थाना सिकंदरा की रिपोर्टिंग चौकी रुनकता के प्रभारी उप निरीक्षक गुरविंदर को थानाध्यक्ष बरहन बनाया गया है।
- आगरा में सर्राफ से ₹10 लाख की लूट: बिचपुरी में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, सोना और चाबियां लेकर फरार - March 17, 2026
- आगरा में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का बड़ा फैसला: मुस्लिम महिलाओं के लिए बनेगा स्पेशल ऐप, घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें - March 17, 2026
- आगरा का प्राचीन गोकुलपुरा गणगौर मेला 21 मार्च से: भस्मासुर दहन और भव्य शोभायात्रा होगी मुख्य आकर्षण - March 17, 2026