आगरा: थाना सिकंदरा क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर रविवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में बैठे ड्राइवर और पांच यात्री घायल हो गए।
पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। ऑटो रिक्शा चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार ड्राइवर की लोगों ने जमकर पिटाई भी लगा दी।
यह हादसा कैलाश मंदिर के पास हुआ, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। यह कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड जा रहे ऑटो रिक्शे से टकरा गई। हादसा बेहद तेज था। कार की टक्कर से ऑटो रिक्शे में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी तेज आवास सुनकर आसपास के लोग आ गए। घायलों को ऑटो रिक्शा से बाहर निकाला। टक्कर में ऑटो चालक को ज्यादा चोट आई हैं।
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार ड्राइवर की पिटाई कर दी। पुलिस ने कार ड्राइवर को बचाया। ऑटो चालक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026