मुंबई। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज आया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र है। इस मैसेज के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। मैसेज मिलने के बाद से ही महाराष्ट्र पुलिस एक्टिव हो गई है और संदेश भेजने वाले की तलाश में जुट गई है।
दरअसल, मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया है जिसमें लिखा है कि अगर योगी आदित्यनाथ ने 10 दिन के अंदर इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे। यह मैसेज शनिवार (2 नवंबर) की शाम को मिला है, जिसके बाद से सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट पर है। मुबई पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर कार्रवाई करने में जुटी है।
सीएम योगी के बारे में इस मैसेज के बाद उत्तर प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों ने भी इसे गंभीरता से लिया है। यूपी पुलिस महाराष्ट्र पुलिस के संपर्क में है।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026