यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी के मामले में मुंबई पुलिस ने एक मुस्लिम महिला को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान 24 वर्षीय फातिमा खान के रूप में हुई है। आरोपी महिला उल्लहासनगर की रहने वाली हैं। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
दरअसल, मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल डिपार्टमेंट के वॉट्सऐप पर शनिवार को धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। इस मैसेज में धमकी दी गयी कि अगर 10 दिनों के अंदर योगी आदित्यनाथ ने इस्तीफा नहीं दिया तो उनका हाल भी बाबा सिद्दीकी की तरह किया जाएगा। जांच में पता चला है कि यह संदेश फातिमा खान के नंबर से आया था।
मुंबई एंटी टेररिजम स्क्वॉड ने पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाकर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, फातिमा के पिता एक फर्नीचर के कारोबारी हैं। वहीं आरोपी महिला ने बीएससी इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी से बीएससी किया है। वह पढ़ी लिखी है, लेकिन उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
गौरतलब है कि पिछले महीने 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र की एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इसके बाद जीशान सिद्दीकी और अभिनेता सलमान खान को धमकी भी मिलती रही है।
-साभार सहित
- बेटी अदिति के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़कीं डिंपल यादव; बोलीं- ‘राम मंदिर चढ़ावा चोरी’ से ध्यान भटकाने के लिए रची साजिश - June 15, 2026
- ‘ये सब चोर हैं, इनकी छुट्टी करो…’ मंदिर आंदोलन के नायक का तीखा तेवर: बोले- ‘बलिदानों से बना है राम मंदिर, दोषियों की जल्द होगी छुट्टी’ - June 15, 2026
- गर्मी से मिलेगी राहत: देश के कई राज्यों में दस्तक देने को तैयार मॉनसून, अगले सात दिनों में झमाझम बारिश के आसार - June 15, 2026