
नई दिल्ली: दिल्ली के पीरागढ़ी में कार के भीतर मिली तीन लाशों की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने ढोंगी तांत्रिक कमरुद्दीन उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है। जिसे पहले आत्महत्या समझा जा रहा था, वह असल में एक सोची-समझी सामूहिक हत्या निकली। 72 वर्षीय कमरुद्दीन ने ‘धनवर्षा’ का लालच देकर अपने ही तीन अनुयायियों को मौत के घाट उतार दिया।
जिन्न और शारीरिक संबंध का झांसा
जांच में पता चला कि फिरोजाबाद का रहने वाला यह तांत्रिक पीड़ितों से महिलाओं की तस्वीरें मंगवाता था। वह उन्हें झांसा देता था कि जब कोई ‘जिन्न’ उनके परिवार की किसी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाएगा, तो पैसों की बारिश होगी। आरोपी ने पीड़ितों से 2 लाख रुपये भी लूट लिए।
कोल्ड ड्रिंक में ‘सल्फास’ का जानलेवा कॉकटेल
पुलिस के अनुसार, कमरुद्दीन ने सॉफ्ट ड्रिंक में सल्फास और नींद की गोलियों का जानलेवा मिश्रण मिलाकर पीड़ितों को पिलाया था। आरोपी इतना शातिर था कि जब पुलिस ‘क्लाइंट’ बनकर उसे पकड़ने लोनी पहुंची, तो उसने 15 फीट ऊंची दीवार कूदकर भागने की कोशिश की।
कई राज्यों में हत्याओं का शक
कमरुद्दीन पर केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि यूपी और राजस्थान में भी कुल 6 हत्याओं का संदेह है। वह लोगों को डराने के लिए उनके घरों के बाहर टोने-टोटके की चीजें रख देता था। फिलहाल पुलिस उसे 5 दिन की रिमांड पर लेकर उसके वित्तीय लेन-देन और अन्य अपराधों की जांच कर रही है।
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026