आगरा: कजाकिस्तान से तीन नागरिक विश्व भ्रमण पर निकले हैं। इनकी खास बात ये है कि यह लोग बिना पैसा खर्च किये दुनिया घूम रहे हैं। ये पर्यटक लोगों से लिफ्ट लेकर पर्यटन स्थल पहुँच रहे हैं और पर्यटन स्थल का भ्रमण कर रहे है। अब तक ये पर्यटक 12 देशों का ऐसा ही भ्रमण कर चुके है। मंगलवार को इन पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार भी ऐसे ही किया। तीनों लिफ्ट लेकर ताजमहल तक पहुँचे और फिर टिकट खरीदकर ताजमहल का भ्रमण किया।
लपकों का बन जाते शिकार
ताजमहल भ्रमण से पहले यह पर्यटक लपकों के फंदे में फंस गए। समय रहते जागरूक नागरिक की मदद और समय से पुलिस के पहुँच जाने से यह पर्यटक लपकों का शिकार बनने और गलत हाथों में जाने से बच गए। तीनों विदेशी पर्यटकों ने इस पर पुलिस का आभार व्यक्त किया। मामला पत्थर घोड़ा के पास का है। डेनियल वोटया और उनका एक अन्य साथी रात को पैदल जा रहे थे। विदेशियों को पैदल चलता देख ई रिक्शा चालक आ गए और उन्हें उनकी मनचाही जगह पहुँचाने की बात कहने लगे लेकिन दोनों को एक दूसरे की बात समझ नही आ रही थी। उन्हें लगा कि लिफ्ट दी जा रही है। इस पर तीनों उसमें बैठ गए लेकिन दोनों ई रिक्शा चालकों में विदेशी पर्यटकों को बैठाने को लेकर लड़ाई होने लगी।
पुलिस ने की मदद
दोनों ई रिक्शा चालकों को लड़ता देख वहां से गुजर रहे चीता मोबाइल रुक गई। पुलिस ने दोनों ई रिक्शा चालकों को मौके से भगा दिया। पुलिस ने विदेशी नागरिकों से बातचीत करने का प्रयास किया लेकिन भाषा आड़े आने लगी। फिर वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों की मदद से पुलिस ने पर्यटकों की जानकारी जुटाई और उन्हें सुरक्षित उनके होटल पर पहुंचवाया। इसके साथ ही पर्यटन पुलिस को भी उन्होंने सूचित कर दिया। एसीपी तथा सुरक्षा को जानकारी होने पर उन्होंने अधीनस्थों को पर्यटकों से मिलने के लिए उनके होटल भेजा।
लिफ्ट लेकर घूम रहे हैं पूरी दुनिया
पर्यटक डेनियल ने बताया कि वह दुनिया भ्रमण के लिए निकले है। लेकिन दुनिया का भ्रमण वह बिना पैसे खर्च किए कर रहे हैं। लिफ्ट लेकर वे एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच रहे हैं और ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण कर रहे हैं। अपना यह पूरा अनुभव को वो रिकॉर्ड कर रहे हैं। आपने यह अनुभव को एक डॉक्यूमेंट्री और किताब के माध्यम से दुनिया के सामने लाएंगे।
- विकसित भारत के संकल्प के साथ सांसद राजकुमार चाहर का जनसंपर्क: व्यापारियों और चिकित्सकों के बीच गिनाईं मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां - June 14, 2026
- शिक्षा से समाज सुधार: ‘लक्ष्य आगरा’ की पहल से गरीब बच्चों का नवोदय और सैनिक स्कूल जाने का सपना होगा साकार, शुरू की मुफ्त कोचिंग - June 14, 2026
- Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज में ‘प्रबुद्ध जन संगोष्ठी’, 12 वर्षों के विकास और स्वास्थ्य क्रांति पर हुआ मंथन - June 14, 2026