आगरा:- इलेक्ट्रिक बस में एक व्यक्ति की जेब मे रखी हजारों रुपयों की नगदी पार करके चोर चलती बस से कूद कर फरार हो गए। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
न्यू राधानगर बल्केश्वर, कमलानगर निवासी अखिलेश कुमार वाजपेयी पुत्र कृष्णा बाबू वाजपेयी शनिवार शाम 5 बजे बिजली घर से वाटर बॉक्स इलेक्ट्रिक बस से आ रहे थे। उसी बस में मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी जेब मे रखे 31 हजार 6 सौ रुपयों को जेब काटकर पार कर लिए गए।
उनके सामने ही चलती बस से तीन अज्ञात लोग कूदकर फरार हो गए। उनके द्वारा थाना छता पर लिखित में शिकायत दी गई है जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के ख़िलाफ़ मुकदमा पंजीकृत किया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026