जानलेवा हमला कर हजारों रुपए लूट कर ले गए बदमाश
Agra, Uttar Pradesh, India. जनपद में बेखौफ अपराधी आये दिन कई वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। वही देर रात अज्ञात बदमाशों ने थाने से चंद कदम की दूरी पर मंदिर के अंदर घुस कर महंत पर जानलेवा हमला कर हजारों रुपये लूट लिए। सुबह पास के मंदिर के महंत के आने पर पुजारी खून से लथपथ मिला। पुलिस ने गंभीर हालात में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना नाई की मंडी से 100 मीटर की दूरी पर एमजी रोड धाकरान चौराहे पर चामुंडा मंदिर स्थित है। बीती रात यहां भंडारा था। भंडारे का बाद देर रात पुजारी चंद्र शेखर धाकड़ परिसर में ही सोया था। बताया जा रहा है कि उसके पास चढ़ावे के हजारों रुपये रखे थे।
सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर पास ही पथवारी मंदिर के महंत पप्पू उनसे मिलने मंदिर आये। मंदिर में आते ही वहां का हाल देखकर उन्होंने चीख पुकार मचा दी। फर्श पर जगह-जगह खून पड़ा था और पुजारी घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने गंभीर अवस्था मे पुजारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस ने मंदिर में किसी के प्रवेश पर रोके लगा दी है और जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिटी विकास कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को ढूंढ कर जेल भेजा जाएगा।
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026