आगरा में शहर से लेकर देहात तक आवारा श्वानों का आतंक है। आवारा श्वान मासूम बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं। एक 7 वर्षीय मासूम को आवारा श्वान का शिकार बना। आवारा श्वान ने इस मासूम पर हमला किया और सर से लेकर पैर तक बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। परिजन घायल अवस्था में उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे तुरंत भर्ती किया और फिर इलाज शुरू कर दिया।
पूरा मामला बाह क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। बाह क्षेत्र के ग्राम पंचायत संपुरा के पूरा बघेल में कृष्ण नाम का युवक अपने परिवार के साथ रहता है। कृष्ण पेशे से किसान है। सोमवार दोपहर को उसका 7 वर्षीय मासूम घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेला था। तभी अचानक से आवारा श्वान में उस पर हमला कर दिया। आवारा श्वान ने बच्चे को नीचे डाल लिया। बच्चे की चीखें सुनकर घर से परिजन भागे तो उनके होश उड़ गए। लाठी डंडों से आवारा श्वान पर हमला किया तब जाकर श्वान ने बच्चे के छोड़ा।
आवारा श्वान ने बच्चे को सिर से लेकर पैर तक काट लिया। घायल अवस्था मे मासूम को पास के ही सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मासूम के पिता अरविंद सिंह ने बताया कि हम लोग खेत पर थे। कृष्णा अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी पागल श्वान ने उस पर हमला बोला दिया। उसे बुरी तरह से काट लिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले गए जहाँ से उसे आगरा रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें आसपास के लोगों में बताया कि बच्चे पर हमला करने से पहले उसने एक महिला व भैंस पर हमला किया था।
- आगरा के 76 पार्षदों की ‘दक्षिण यात्रा’: 55 लाख के सरकारी खर्च पर बेंगलुरु-मैसूर का स्टडी टूर, क्या बदलेगी शहर की सूरत? - March 28, 2026
- जेवर में गूँजा ‘हर-हर महादेव’: सीएम योगी बोले— “पीएम मोदी के विजन से जेवर बना ग्लोबल हब, किसानों के त्याग से खिंची विकास की नई लकीर” - March 28, 2026
- Agra News: यमुना तट पर गूंजा ‘विश्व शांति’ का शंखनाद, रिवर कनेक्ट कैंपेन के 13 साल पूरे, विशेष हवन और आरती से जगाई यमुना शुद्धि की अलख - March 28, 2026