आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित टीडीआई मॉल के सामने बने शिव मंगल मैरिज होम में शनिवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में मैरिज होम की सजावट में लगे कपड़े, लकड़ी के बोर्ड और फर्नीचर धू-धू कर जल उठे। आग की ऊँची-ऊँची लपटें उठने लगीं जिन्हें दूर से भी देखा जा सकता था।
आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पास ही स्थित होटलों के कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए बाल्टियों में पानी भर-भरकर आग पर फेंकना शुरू किया, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
इस बीच आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, तब जाकर आग बुझ सकी।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं। प्रारंभिक तौर पर आग से लाखों रुपये के फर्नीचर और सजावटी सामान के नुकसान का अनुमान है। अधिकारियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
- आगरा में 10 साल की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला; पॉक्सो कोर्ट ने पांच साल बाद तीनों दोषियों को सुनाई उम्रकैद और 50-50 हजार का जुर्माना - November 8, 2026
- आगरा में दो अलग-अलग दर्दनाक हादसे; फतेहपुर सीकरी में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव, शमसाबाद में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत - November 8, 2026
- “12 दिसंबर को परिवार संग अयोध्या आएंगे अखिलेश यादव…”: पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने किया बड़ा ऐलान, हनुमानगढ़ी में भी करेंगे दर्शन-पूजन - November 8, 2026