आगरा – अचल ट्रस्ट के मंत्री राजीव अग्रवाल के अनुसार आगरा के प्रथम पूर्व सांसद, स्वतंत्रता सेनानी सेठ अचल सिंह की 131 वी जयंती के अवसर पर 4 मई को सांय 4 बजे अचल भवन दरेसी, आगरा पर समारोह आयोजित किया गया है।
ट्रस्ट के मंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि सेठ अचल सिंह आगरा के एकमात्र ऐसे जनप्रतिनिधि रहे जिनके कि नाम इतिहास में अनूठे रिकार्ड दर्ज हैं, सेठ जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में 9 साल की जेल यात्राएं की, ब्रिटिश राज में तीन बार कांग्रेस के टिकट पर आगरा से विधायक निर्वाचित हुए, उस समय विधानसभा को प्रांतीय धारावी सभा कहा जाता था, दो बार नगर पालिका के पार्षद निर्वाचित हुए, नगर पालिका के उपसभापति रहे व दो बार छावनी परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए, आज़ादी के बाद 1952 से 1977 तक 25 साल तक आगरा से लोकसभा के सांसद निर्वाचित हुए।
सेठ अचल सिंह 1942 से मृत्यु तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आगरा से सदस्य रहे व अनेकों बार शहर कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। आगरा में देश को आज़ादी मिलने के बाद पहला झण्डा भी सेठ अचल सिंह ने ही फेहराया था।
सेठ अचल सिंह के कार्यकाल में सदर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम, यमुना पर जवाहर पुल, एमजी रोड को चौड़ा किया जाना, संजय प्लेस, राजा मंडी रेलवे स्टेशन, ट्रांसपोर्ट नगर, बल्केश्वर में आई टी आई, महिलाओं को सशक्त व शिक्षित बनाने के लिए आगरा में बी डी जैन डिग्री कॉलेज से इन्टर व प्राइमरी स्कूल का निर्माण आदि अनेकों विकास कार्य कराए गए।
ट्रस्ट के अध्यक्ष शशि शिरोमणि ने बताया कि सेठ अचल सिंह के जयंती समारोह में शहर के प्रमुख चिकित्सक डा. प्रमोद मित्तल को सम्मानित किया जाएगा, समारोह में मुख्य अतिथि उप्र कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर होंगे व साथ ही विशिष्ट अतिथि प्रमुख उद्यमी डा. रंजना बंसल होंगी ।
-up18News
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026