आगरा: शहर में चार दिन बाद 28 जून को अनोखी शादी होने जा रही है। इसमें अग्निकुंड नहीं, बल्कि भारत माता की प्रतिमा के सामने फेरे लिए जाएंगे। वचन भी सात नहीं आठ होंगे। आठवां वचन देश और धर्म की रक्षा का होगा।
यह शादी फतेहाबाद रोड के एक विवाह स्थल में होनी वाली है। इसमें दूल्हा होंगे फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील में तैनात एसडीएम रविंद्र सिंह और दुल्हन के लिबास में डॉक्टर खुशबू सिंह होंगी, जो एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ से एमडी पीडियाट्रिक्स कर रही हैं।
अलीगढ़ में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के पद पर तैनात आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-5 के निवासी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने अपनी बेटी डॉ. खुशबू सिंह का विवाह शास्त्रीपुरम निवासी एसडीएम रविंद्र सिंह से तय किया है। डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह बताते हैं कि उनके पिता स्व. आजीराम सिंह सेना में सूबेदार थे। शुरुआत से ही परिवार में देशभक्ति की शिक्षा मिली है। उन्होंने अपने दोनों डॉक्टर बेटे और डॉक्टर बेटी को भी यही शिक्षा दी है। उनका सपना था कि बेटी की शादी में फेरे भारत माता की प्रतिमा के समक्ष हों। शादी में आठवां वचन देश और धर्म की रक्षा के लिए हो।
शादी कार्ड में लिखा है कि ‘भारत राष्ट्र विषम परिस्थियों से गुजर रहा है। बाहरी और भीतरी शक्तियां देश को तोड़ने में जुटी हैं। समाज में देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिए बेटी डॉ. खुशबू सिंह व एसडीएम रविंद्र सिंह के शुभ पाणिग्रहण संस्कार पर भारत माता की प्रतिमा के समक्ष सात फेरे, देश एवं हिन्दुत्व की रक्षा को आठवां वचन लेने का निश्चय किया है।
आठवां वचन यह होगा
हे सर्व शक्तिमान परमेश्वर हिंदू राष्ट्र घटक के रूप में हम तुमको सादर प्रणाम करते हैं। इस कार्य के लिए हम कटिबद्ध हैं। हमें इस कार्य को पूरा करने को आशीर्वाद दें। हमें ऐसी अजेय शक्ति दीजिए कि हमें सारे विश्व में कोई जीत न सके।
- उत्तर भारत समय से पहले गर्मी की आहट, 33 डिग्री पहुंचेगा पारा; जानें मौसम का हाल - February 22, 2026
- उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की आहट, 33 डिग्री पहुंचेगा पारा; जानें मौसम का हाल - February 22, 2026
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026