आगरा:- थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित तोरा चौकी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिटायर्ड फौजी होतम सिंह ने स्ट्रीट डॉग को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। बताया जा रहा है कि कुत्ता भौंक रहा था, जिससे नाराज होकर फौजी ने उस पर गोली चला दी।
घटना के बाद कुत्ते की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से स्थानीय निवासी डरे और सहमे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, होतम सिंह पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
घटना की सूचना मिलते ही द केयरिंग हार्ट सोसाइटी के सदस्य देवेंद्र कुमार शर्मा और अनिरुद्ध ठाकुर मौके पर पहुंचे और मामले की शिकायत ताजगंज थाने में दर्ज कराई।
पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फौजी को कुत्ते पर गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। एनजीओ सदस्यों ने रिटायर्ड फौजी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर आक्रोश फैला हुआ है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- सच्चाई, सेवा और ईमानदारी की राह पर चलने का मिला प्रतिफल: आगरा में पंजाबी सभा के मीडिया प्रभारी सम्मानित - August 15, 2026
- विभाजन के दर्द और विस्थापित परिवारों के त्याग को याद कर भावुक हुए लोग: पंजाबी सभा आगरा महानगर की अनूठी पहल - August 15, 2026
- आगरा जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल: समाजसेवी पुष्कल गुप्ता के सहयोग से तीन सिद्धदोष बंदी हुए रिहा - August 15, 2026