लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ है। हत्या, लूट समेत अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश में हर दिन अपराध की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। कानून व्यवस्था पर सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा झूठा साबित हो चुका है। अपराधी भी समझ गये है कि मुख्यमंत्री जी को राज्य की कानून-व्यवस्था से कोई वास्ता नहीं है। पूरा प्रशासन इन दिनों पर्यटन पर है।
कैबिनेट के मंत्री भी राजधानी से बाहर जाने वाले है। अपराधियों की चांदी है। इन दिनों वही ढूंढ़ रहे है कि सरकार कहां है? प्रदेश में हर दिन सैकड़ों अपराधिक घटनाएं हो रही है। भाजपा सरकार ने राज्य को अपराध का गढ़ बना दिया है। हर दिन महिलाओं और बच्चियों को अपमानित और प्रताड़ित करने वाली घटनाओं से लोग आतंकित और आक्रोशित हैं।
अखिलेश यादव ने आगे कहा, भाजपा सरकार के सारे दावे झूठे हैं। पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाए भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए काम कर रही है। पुलिस का काम विपक्ष खास कर समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाकर उन्हें परेशान करने का है। भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस निर्दोषों को फंसाने का काम कर रही है। अन्याय और अत्याचार चरम पर है। जब तक पुलिस निष्पक्ष होकर कार्य नहीं करेगी तब तक अपराध नहीं रूकेगा। पुलिस की कार्यप्रणाली से जनता का भरोसा खत्म हो चुका है।
एनसीआरबी की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश अपराध के मामले में देश में सबसे ऊपर है। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं सबसे ज्यादा हो रही है। पुलिस हिरासत में मौतों के मामले में भाजपा सरकार यूपी को नम्बर एक पर पहुंचा दिया है। भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। थाने भ्रष्टाचार के अड्डे हो गये हैं। जनता परेशान और त्रस्त है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को हरा कर राज्य को बीजेपी के जंगलराज से मुक्त करने का इरादा बना चुकी है।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026