आगरा: थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के सुशील नगर निवासी और सर्राफा कारोबारी आनंद वर्मा को कुछ हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह वारदात रविवार शाम की है, जब आनंद वर्मा अपनी स्कूटी से मेहताब बाग की तरफ जा रहे थे। अचानक पीछे से बदमाशों ने उनकी पीठ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद आनंद मौके पर ही गिर पड़े।
आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल पहुँचाया जहां से उन्हें इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुँची थाना एत्माउद्दौला पुलिस घटना की जानकारी में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली आनंद वर्मा के दाएं कंधे की तरफ लगी। पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- सच्चाई, सेवा और ईमानदारी की राह पर चलने का मिला प्रतिफल: आगरा में पंजाबी सभा के मीडिया प्रभारी सम्मानित - August 15, 2026
- विभाजन के दर्द और विस्थापित परिवारों के त्याग को याद कर भावुक हुए लोग: पंजाबी सभा आगरा महानगर की अनूठी पहल - August 15, 2026
- आगरा जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल: समाजसेवी पुष्कल गुप्ता के सहयोग से तीन सिद्धदोष बंदी हुए रिहा - August 15, 2026