Crime in Fatehpur Sikri

रिश्तेदारी में आये युवक ने किशोरी के साथ की छेड़छाड़

Crime REGIONAL

पुलिस ने मामले में किया मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Agra (Uttar Pradesh, India). थाना सैंया क्षेत्र के एक गांव में गुरूवार रात को रिश्तेदारी में आये युवक ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर युवक मौके से भाग गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये है मामला
थाना सैंया क्षेत्र के एक गांव में गुरूवार को युवक अपनी रिश्तेदारी में आया था। रात को घर में 17 वर्षिय रिश्ते की बहन को अकेला देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। आरोप है कि युवक ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। इससे आरोपी के होश उड़ गए। वह मौके से भाग गया।

परिजनों दी जानकारी
शोर सुनकर घर में परिजन आ गए। पीड़ित किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन पीड़ित किशोरी को लेकर थाना सैंया पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया।

ये बोले पुलिस अधिकारी
सी ओ खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया है ​कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी अजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।