आगरा: दिव्यांग रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और उन्हें सफर के दौरान किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए रेलवे ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रेलवे की ओर से सारे रूप से दिव्यांग लोगों के लिए व्हीलचेयर का इंतजाम किया है तो वहीँ नेत्रहीन दिव्यांगों के लिए ब्रेल लिपि बोर्ड लगाया गया है। साथ ही जो मूक बधिर है उनके लिए स्टाफ को साइन लैंग्वेज में चेंज किया गया है जिससे बातचीत के दौरान किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
40 कर्मचारियों को किया गया ट्रेंड
आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा रेल मंडल को दिव्यांग फ्रेंडली बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा कैंट और मथुरा स्टेशन के फ्रंटलाइन स्टाफ को साइन लैंग्वेज में ट्रेंड किया गया है। इनकी कुल संख्या लगभग 40 है जो मथुरा और आगरा कैंट स्टेशन पर तैनात हैं। जिससे दिव्यांग रेल यात्रियों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
ब्रेललिपि साइन बोर्ड भी लगाया गया
आगरा कैंट स्टेशन पर नेत्रहीन दिव्यांग रेल यात्रियों के लिए ब्रेललिपि साइन बोर्ड भी लगाया गया है। गेट के मुख्य द्वार पर यह साइन बोर्ड है जहां नेत्रहीन यात्री उसे छूकर समझकर ट्रेन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीँ शारीरिक रूप से दिव्यांग रैली यात्रियों के लिए रैंप के साथ-साथ व्हीलचेयर का भी इंतजाम किया गया है जिससे रेल यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
रेल राज्य मंत्री मंत्री ने की सराहना
आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा रेल मंडल पर दिव्यांग रेल यात्रियों को जो सुविधाएं दी जा रही हैं और साइन लैंग्वेज में स्टाफ को ट्रेंड करके मुख बधिर रेल यात्रियों की परेशानियों का जो हल निकाला है उसकी सराहना रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने भी की है।
- शिवाजी महाराज का शौर्य, आगरा प्रवास और ब्रज की संस्कृति बनेगी आकर्षण: ताज नगरी में छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का 80% निर्माण कार्य पूरा; पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया निरीक्षण - October 16, 2026
- आगरा के दयालबाग में राधास्वामी मत के तृतीय संत परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा 18 अक्टूबर को, देश-विदेश से पहुंच रहे सतसंगी - October 16, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा को लेकर सियासत गरमाई, जटपुरा लोहामंडी मंदिर कमेटी ने पार्षदों के सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ नकारा - October 16, 2026