आगरा: लोकसभा चुनावों में आगरा सुरक्षित सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम का कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति ने काला कपड़ा दिखाकर विरोध किया। विरोध करने वाला व्यक्ति खुद को सुरेश कर्दम का सगा भाई बता रहा था।
सुरेश कर्दम गुरुवार को अपना नामांकन पत्र जमा करने यहां पहुंचे थे। उनके साथ सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार भी थे। नामांकन करने के बाद कलेक्ट्रेट से बाहर निकलते समय एक व्यक्ति अपने हाथ में काला कपड़ा लेकर पहुंचा और उसने सुरेश कर्दम मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। वाजिद निसार और अन्य कार्यकर्ताओं ने उस व्यक्ति को रोकने की कोशिश भी की।
इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें व्यक्ति काला कपड़ा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। सुरेश कर्दम उस व्यक्ति को देखकर हंस रहे हैं। काला कपड़ा लहराते हुए नारे लगाकर वह व्यक्ति पुलिस के आते ही वहां से चला गया। वीडियो में दिख रहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं में से एक कार्यकर्ता व्यक्ति से कहता है कि तुम तो पार्टी के आदमी हो। लेकिन व्यक्ति विरोध करता हुआ काला कपड़ा लहराता रहा। व्यक्ति खुद को सुरेश कर्दम का सगा भाई बता रहा था। हालांकि गठबंधन प्रत्याशी ने उस व्यक्ति को पहचानने से भी इंकार कर दिया।
विरोध के बाद सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने सुरक्षा पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि इतने फोर्स के बाद भी कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर कोई व्यक्ति काला कपड़ा लेकर कैसे पहुंच सकता है। पुलिस ने उसे गेट तक आने की अनुमति कैसे दी, जबकि लोगों को गेट तक भी नहीं पहुंचने दिया जा रहा है।
- शाहगंज से भोगीपुरा तक गूंजा ‘जय झूलेलाल’: झांकियों और भजनों के बीच अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने जीता सबका दिल - March 21, 2026
- सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मानसिक मरीज से दुष्कर्म, सफाई कर्मचारी पर आरोप; 5 माह की गर्भावस्था से खुलासा - March 20, 2026
- यूपी में महा-मंथन: योगी मंत्रिमंडल विस्तार की उलटी गिनती शुरू, संगठन और सरकार में होगा बड़ा फेरबदल - March 20, 2026