आगरा:- पुरानी रंजिश को लेकर दबंगो ने प्रॉपर्टी डीलर के घर हमला कर दिया। ईंट पत्थर फेंके गए जान से मारने की धमकी देते हुए दबंगो ने फायरिंग भी की। इससे पहले दबंग रात के समय घर मे लगे सीसीटीवी भी तोड़ चुके हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दबंगो की गिरफ्तारी के प्रयास तेजी से शुरू कर दिए गए हैं।
थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के लोकपुरम कॉलोनी में प्रोपर्टी डीलर रमेश चंद्र राठौर पुत्र स्व: बैजनाथ सिंह राठौर का घर है। शनिवार सुबह 7:30 बजे करीब उनके पड़ोस में रहने वाले देवेंद्र उर्फ देवू, संगीता का भाई निकेश, विजय, अजय आदि लोगो ने गाली-गलौच करते हुए घर पर हमला बोल दिया। घर मे मौजूद महिलाएं घबरा गईं। मना करने पर दबंगो ने परिवारीजनों के साथ मारपीट की।
घर के दरवाजे बंद करने के बाद ईंट-पत्थर मारे गए। इसके अलावा जाते जाते दबंग फायरिंग कर जान से मारने की धमकी भी देकर गए। पूरी घटना मोबाइल के कैमरे में कैद है। खुलेआम इस तरह की घटना से साफ जाहिर है कि दबंगो को पुलिस का भी खौफ नही है। घटना के बाद से प्रॉपर्टी डीलर और परिवार वाले दहशत में हैं।
उनका आरोप है कि यह लोग उनसे पहले से रंजिश मानते हैं। साजिश के तहत पिछले रविवार को राजपाल में निकेश के कहने पर रात्रि के समय उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी भी तोड़ दिए थे। कैमरे तोड़ते हुए का वीडियो भी उनके पास मौजूद है।
मामले में रमेश द्वारा ट्रांसयमुना थाने पर दबंगो के खिलाफ लिखित में तहरीर दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने सात नामजदों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
- मासूम हत्याकांड: आरोपी के एनकाउंटर के बाद आगरा में ‘हाईवोल्टेज’ हंगामा: ‘कातिल का चेहरा दिखाओ’ की मांग पर सड़क पर उतरे लोग, ताजगंज में तनाव - March 28, 2026
- आगरा के नगला पदी में ‘खूनी’ आधी रात: मामूली कहासुनी में पड़ोसी ने हलवाई के सीने में घोंपा चाकू, पति-पत्नी गिरफ्तार - March 28, 2026
- अयोध्या में बड़ा हादसा टला: मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ पंडाल में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला एक एकड़ का पांडाल - March 28, 2026