Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. विकास खंड अछनेरा के गांव महुअर की ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपयों का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा है। रविवार को इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। महुअर के मजरा नगला कुर्रा निवासी खूबचंद शर्मा ने ग्राम प्रधान शीला देवी के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
ये हैं प्रमुख आरोप
श्यामबाबू की दुकान से तालाब तक नाला निर्माण कार्य के नाम पर 2,25, 875 रुपये निकाले हैं। मौके पर नाला निर्माण का कार्य अधूरा पडा हुआ है।
महुअर में राजू पंडित के प्लाट के पास बनी टीटीएसपी टंकी की सबमर्सिबल और मरम्मत के नाम पर 3,50,000 लाख रुपये निकाले हैं। टीटीएसपी पर कोई मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। टंकी में एक भी टोंटी नहीं लग रही है। गेट भी नहीं चढ़ाया है।
मुख्य रास्ते से लतेंद्र के घर तक करीब 20 मीटर की सड़क डाली गई है। उसमें भी 4,46,000 रुपये निकाले हैं।
स्ट्रीट लाइट के लिए 1,50,000 लाख रुपये निकाले गए हैं लेकिन गांव में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुई है।
नगला कुर्रा में सही रास्ते पर दोबारा से इंटर लॉकिंग डाल दी है।
- टीबी मुक्त आगरा के संकल्प को मिलेगी रफ्तार: UNM फाउंडेशन के सहयोग से 50 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली - October 30, 2026
- टीबी मुक्त आगरा के संकल्प को मिलेगी रफ्तार: UNM फाउंडेशन के सहयोग से 50 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली - October 30, 2026
- ”मेजा बदलेगा तो प्रयागराज बदलेगा”: संजय भूषण कुशवाहा ने सिरसा से उरुवा तक गांवों में किया दौरा, किसानों-युवाओं से किया सीधा संवाद - October 30, 2026