आगरा। पुलिस कमिश्नर आगरा डॉ प्रीतिंदर सिंह के निर्देश पर लगी पुलिस टीम को बीती रात बड़ी सफलता मिली। सहायक पुलिस आयुक्त हरिपर्वत मयंक द्विवेदी ने छापामार कार्यवाई की तो हार जीत की बाजी लगाने वाले नौ जुआरियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कमलानगर में अभिषेक शर्मा अपने फ्लैट भगवती अपार्टमेंट एंक्लेव में जुआ करा रहा है। पुलिस ने छापामार कार्यवाही के दौरान 9 जुआरियों को पकड़ा है। जिसमें कोतवाली का अभिषेक शर्मा, हरीपर्वत का गोविंद सैनी, हरीपर्वत का दिलीप कुमार, कमला नगर का राजकिशोर, सुबोध गुप्ता, निखिल अग्रवाल, जगदीशपुरा का अर्जुन कुमार, हरीपर्वत का बीर सिंह और अवनीश गुप्ता शामिल है जबकि इनका एक साथी सौरभ गुप्ता मौके से भाग जाने में सफल रहा है। उसे पुलिस ने वांछित कर दिया है।
सहायक पुलिस आयुक्त हरी पर्वत मयंक द्विवेदी ने बताया कि सभी जुआरियों से बारी-बारी पूछताछ की गई है। इन वादियों से पुलिस ने दो लाख दो हजार पांच सौ रुपये नगद, 12 मोबाइल, एक सोने की चैन, एक अंगूठी, एक एक्टिवा, एक मोटरसाइकिल और ताश की गड्डी को बरामद किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी जुआरी पेशेवर हैं जो स्थान बदल बदल कर जुआ करते हैं। पुलिस अब इनके फरार साथी सौरभ गुप्ता की गिरफ्तारी की तलाश में जुट गई है। दावा है कि जल्द ही सौरभ गुप्ता को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026