आगरा। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगरा पुलिस चौकस एवं चौकन्ना है। शहर से लेकर देहात तक हर चौराहे, बाजार, सड़कों रेलवे स्टेशन सहित आते संवेदनशील और अति संवेदनशील जगहों पर निगरानी रखी जा रही है। प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा शांतिपूर्वक संपन्न हो इसके लिए डीसीपी सिटी सूरज राय में खुद ही मोर्चा संभाल लिया है।
आज आगरा पुलिस ने घोड़े पर सवार होकर संवेदनशील इलाकों में गश्त किया। मुस्लिम इलाकों में जब घोड़े पर सवार होकर डीसीपी सिटी सूरज राय निकले तो लोग पुलिस की गश्त को अपने कैमरे में कैद करते हुए नजर आए, साथ ही साथ एक हज़ार से अधिक पुलिसकर्मी उनके साथ में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील इलाकों में गश्त किया और वहां पर लोगों बातचीत की। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगरा पुलिस चौकन्ना एवं चौकस है। चप्पे चप्पे पर पुलिस द्वारा पैनी नज़र रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि आज विशेष दिन को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए आगरा शहर को 6 जॉन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। मिश्रित आबादी, संवेदनशील इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा है, वही अफवाह पर ध्यान न देने की डीसीपी सिटी ने सभी से अपील भी की है।
डीसीपी सिटी ने बताया कि पुलिस जहां एक तरफ शहर की हर गली, हर चौराहे, बाजारों, मोहल्लो पर नजर बनाए हुए हैं और गश्त कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी पैनी नज़र रखी जा रही है।
- एसबीआई ग्राहकों के डेटा लीक की आशंका; डार्क वेब पर मिले 3,897 संदिग्ध रिकॉर्ड, बैंक ने शुरू कराई उच्चस्तरीय साइबर जांच - October 21, 2026
- हिंदी फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज: अभिनेता राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा सबका ध्यान - October 21, 2026
- नमक की मंडी स्थित सांवरिया मार्केट में हुआ आगरा सराफा एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का शुभारंभ: एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन - October 21, 2026