आगरा। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने जिले के आठ थाना प्रभारियों समेत दस इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया है।
खबरों के अनुसार, सिकंदरा थाने के प्रभारी के नीरज शर्मा को हरीपर्वत थाने की जिम्मेदारी दी गई है। हरीपर्वत में तैनात प्रदीप कुमार त्रिपाठी को सिकंदरा भेजा गया है। अपराध शाखा से उत्तमचंद पटेल को लोहामंडी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। लोहामंडी के बृजेश गौतम को पिढौरा थाने का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा इंस्पेक्टर क्राइम जगदीशपुरा राजकुमार तोमर को इरादतनगर थाने की कमान सौंपी गई है। नाई की मंडी से धर्मेंद्र भाटी को बसई जगनेर और पिढौरा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार को नाई की मंडी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इरादतनगर थाना प्रभारी भूपेंद्र बालियान को अपराध शाखा में भेजा गया है। बसई जगनेर के थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह को भी अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है। इंस्पेक्टर क्राइम नाई की मंडी सुबोध कुमार को इंस्पेक्टर क्राइम जगदीशपुरा बनाया गया है।
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026