आगरा। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही खेरागढ़ कस्बा में आरएसएस पदाधिकारी और व्यापारी गिरिराज किशोर के घर लूट का प्रयास करने वाले चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि 29 दिसंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन बदमाशों ने गिरिराज किशोर के घर पर धावा बोल दिया था। उस समय घर में उनकी पुत्रवधू और बच्चे मौजूद थे। घर में हो हल्ला होने पर बदमाश कुछ सामान ही ले जा सके।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस के मुताबिक लूट के प्रयास की वारदात में 3 नहीं 4 अभियुक्त शामिल थे। पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि चारों बदमाश खेरागढ़ क्षेत्र के कुसियापुर राजस्थान बॉर्डर पर हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया।
एसीपी ने बताया कि व्यापारी के पूर्व नौकर अयान ने अपने साथियों के साथ लूट का प्लान बनाया था। लूट में अयान के साथ लोकेंद्र कुशवाह, अमान और आदित्य भी शामिल थे। घटना में एक बाल अपराधी भी शामिल था।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026