आगरा: शहर में नकली फेयर एंड ग्लो, पांड्स क्रीम बनाकर बेची जा रही थी। कंपनी की शिकायत पर थाना मंटोला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 1900 नग नकली क्रीम के बॉक्स बरामद हुए। इन क्रीम का उपयोग सर्दियों में चेहरे को बचाने और रंग साफ करने के लिए किया जाता है।
पुलिस ने बताया कि हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के वकील ने मंटोला थाने में शिकायत दी थी। उनका कहना था कि मंटोला थाना क्षेत्र में उनकी कंपनी का नकली सामान बनाकर बेचा जा रहा है। ये लोगों के साथ धोखा है। यह काम मै. एसआर फैंसी रामनाथ प्लाजा वैद्य गली के मालिक धीरज गुप्ता व महादेव फैंसी स्टोर के मालिक हेमेंत कुमार द्वारा किया जा रहा है.
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बताए गए पते पर दबिश दी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 1886 नकली कॉस्टमेटिक पकड़ी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी धीरज गुप्ता बल्केश्वर और हेमंत कुमार कर्मयोगी एंक्लेव के रहने वाले हैं।
- फाल्गुन के रंग में रंगी ताजनगरी: कहीं टॉफी-चॉकलेट की होली, तो कहीं फूलों की वर्षा के बीच गूँजा ‘श्याम बाबा का नाम’ - February 26, 2026
- आगरा में गजब की जालसाजी: झारखंड के युवक के नाम पर ले लिया 4.56 लाख का लोन, साढ़े चार साल बाद हुआ खुलासा - February 26, 2026
- Agra News: शमसाबाद में ‘डिजिटल दरिंदगी’, प्रेम संबंध टूटा तो युवक ने वायरल कीं अश्लील फोटो, पीड़िता का परिवार सदमे में - February 26, 2026