
आगरा। थाना हरिपर्वत पुलिस ने सोमवार की तड़के मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी गाड़ियों के शीशे तोड़कर या फिर कार सवारों के शीशे खट-खटाकर उनसे लूट करते थे। वे गाड़ियों के शीशे तोड़कर कीमती सामान उड़ा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों के नाम जावेद, सादिक और दानिश हैं। पुलिस की गैंग से हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों जावेद और दानिश के पैरों में जवाबी फायरिंग में गोली लगी जबकि तीसरे बदमाश सादिक को भागते समय दबोच लिया गया। घायल बदमाशों को पुलिस ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है।
एसीपी विनायक भोसले ने मीडिया को बताया कि गैंग के सदस्य चौराहे पर रेड लाइट पर खड़ी कार पर ठक-ठक करके उसमे बैठे लोगों से कहते हैं कि आपकी गाड़ी में गंदगी लगी हुई है या टायर में हवा कम है। जैसे ही वह व्यक्ति गाड़ी से उतरकर देखता है तब तक वह उसका मोबाइल फोन और कीमती सामान चोरी कर मौके से फरार हो जाते हैं। तीनों ने कई वारदातें स्वीकार की है। बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी है।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026