आगरा। आगरा के दो थानों की पुलिस ने रविवार को दो अलग-अलग कार्रवाइयों में धोखाधड़ी करने वाले और लूट-चोरी की वारदातों में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की। इनमें एक बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
थाना बसई अरेला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सलमान पुत्र फूला सिंह को गिरफ्तार किया। वह मैनपुरी का निवासी है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था। सलमान पर चोरी और लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया।
दुकानदार से धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
थाना इरादतनगर क्षेत्र में व्यापारी दुर्गा प्रसाद की दुकान से उनके पुत्र को धोखा देकर 3500 रुपये लेकर फरार हुए अभियुक्त चंद्र कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस टीम ने उसे कुर्रा चित्तपुर पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 3500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
- ऐसा लगता है जैसे रोजाना 30 सिगरेट पी रहे हों…दिल्ली की हवा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- प्रदूषण की मुख्य वजह गाड़ियां - November 6, 2026
- केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का तीखा प्रहार; बोले— “यह चुनाव चोरी का स्थायी बंदोबस्त और लोकतंत्र का अपहरण है” - November 6, 2026
- यूपी में दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला: भवानी सिंह खंगारौत बने गन्ना आयुक्त, मिनिष्ती एस. को मिली सचिव वित्त की जिम्मेदारी - November 6, 2026