आगरा। आगरा में यमुना नदी के पार्वती घाट का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण जल्द ही शुरू होने जा रहा है। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि बल्केश्वर मंदिर के निकट महालक्ष्मी मंदिर से पार्वती घाट तक नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वीकृत हो गया है। यह निर्माण कार्य सी. एंड डी.एस. उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा कराया जाएगा।
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने शनिवार को बताया कि बल्केश्वर मंदिर के निकट महालक्ष्मी मंदिर से पार्वती घाट तक यमुना नदी पर घाट का नवीनीकरण व सौंदर्याकरण का कार्य स्वीकृत हो गया है। इस घाट का निर्माण सी. एण्ड डी.एस. उ.प्र. जल निगम द्वारा करवाया जाएगा।
विधायक खंडेलवाल ने कहा कि इस घाट के निर्माण के लिए शासन ने साढ़े नौ करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे मिट्टी का बन्धा, बैंच, औक्टोजोनल छत्तरी, घाट रिनोवेशन, टायलेट चेंजिंग रूम, सीढ़ी, प्लेटफार्म आदि का निर्माण होगा।
उन्होंने कहा कि यह कार्य जुलाई 2026 में पूर्ण हो जायेगा। कैलाश पर भी घाट स्वीकृत हो चुका है तथा दयालबाग क्षेत्र में घाट प्रस्तावित है।
- फिरोजाबाद के अकबरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान: कैंची धाम की तरह चमकेगी बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली, ₹8.65 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर तैयार - March 30, 2026
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026