आगरा। थाना अछनेरा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को ट्यूशन के लिए निकली 13 वर्षीय छात्रा लापता हो गई। खोजबीन करने पर पता चला कि गांव के ही तीन युवक उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गए थे। वे उसे काफी देर तक इधर-उधर घुमाते रहे और फिर सिकंदरा क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। डरी-सहमी हालत में बालिका किसी तरह घर पहुंची और उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई।
बालिका के परिवार ने पूरे घटनाक्रम की पुलिस से शिकायत की। परिजनों ने पुलिस पर शुरू में मामले को दबाने और राजीनामा करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। थाने में देर रात तक कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा होने के बाद आखिरकार अगले दिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने मीडिया से कहा कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026