आगरा: सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक बुजुर्ग आदमी ने खुद के ऊपर डीजल डाल लिया, लेकिन आग लगाने से पहले ही लोगों ने उनके हाथ से बोतल छीन ली और पानी से नहलाकर पूरा डीजल शरीर से हटाया गया।
सिकंदरा क्षेत्र के ग्राम दहतोरा निवासी बुजुर्ग शिवचरण सिंह पुत्र दीपचंद सिंह कई बार से अपने खेत के लिए रास्ता निकलवाने की गुहार लेकर तहसील आ रहा था, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हर बार समाधान दिवस में वह अपनी फरियाद लेकर आता, लेकिन उसकी समस्या को अनसुना कर दिया जाता था। शनिवार की दोपहर समाधान दिवस के दौरान भी जब उसकी सुनवाई नहीं हुई, तो निराशा और हताशा में बुजुर्ग ने सबके सामने अपने ऊपर प्लास्टिक की बोतल में भरा डीजल उड़ेल लिया।
यह देख वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उनके हाथ से बोतल और माचिस छीन ली। शिवचरण को पुलिस कर्मियों ने सबमर्सिबल चलाकर पाइप से नहलाया।
अधिकारियों का कहना है कि शिवचरण की शिकायत के बाद जांच की गई थी। जांच में पता चला कि उनके खेत के लिए रास्ता ही नहीं है। वे चकबंदी की बात कर रहे हैं, लेकिन चकबंदी से पहले का भी नक्शा है, जिसमें रास्ता नहीं है। हो सकता है कि खेत के लिए कच्चा रास्ता हो, जो अब बंद कर दिया गया है।
- कोमल कटारिया बनी मिसेज एवरग्रीन फैशन रनवे 2026 , फिल्म और फैशन जगत की हस्तियों ने की शिरकत - September 22, 2026
- लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड, दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा - September 22, 2026
- यूपी चुनाव 2027 को लेकर अखिलेश यादव का मास्टरस्ट्रोक: हर विधानसभा में 27 हजार वोट बढ़ाने का लक्ष्य, महिलाओं के लिए 2 लाख रुपये देने का ऐलान - September 22, 2026