यूपी के मैनपुरी में पूजा करने मंदिर पहुंची एक लड़की पर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला किला बजरिया स्थित रानी मंदिर की है, जहां पर मंदिर में घुसकर एक सिरफिरे आशिक ने युवती को चार गोलियां मारी और मौके से फरार हो गया। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता को हालत गंभीर में इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला प्रेम-प्रसंग का है। पीड़ित युवती और आरोपी राहुल दिवाकर पहले एक-दूसरे से बातचीत करते थे। आरोपी मोहल्ला किला बजरिया का रहने वाला है। राहुल, युवती पर शादी का दबाव बना रहा था और जब पीड़िता ने मना किया तो उसने लड़की को गोली मारी दी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह युवती पूजा करने के लिए मंदिर पहुंची थी, तभी आरोपी राहुल ने मंदिर के अंदर घुसकर गेट को बंद कर दिया और युवती पर गोली चला दी। गोली लगने से युवती लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।
पीड़िता के भाई का कहना है कि उसकी बहन की इसी साल शादी होने वाली थी। आरोपी राहुल उसकी बहन पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी। इसी बात को लेकर आरोपी ने उसकी बहन को गोली मार दी। गोलीबारी की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़ पड़े, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुका था। घायल लड़की को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी राहुल दिवाकर की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की 3 टीम का गठन किया गया है। टीमें फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं।
साभार सहित
- भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ: हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर दिखा स्वदेशी और अत्याधुनिक सैन्य शक्ति का दम, राफेल और प्रचंड ने भरी उड़ान - October 8, 2026
- अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तीखा हमला: ‘पीडीए’ को लेकर दिए गए बयान पर घेरा, कहा- असंतुलित बयानों से जाहिर है बीजेपी की हार का डर - October 8, 2026
- ’सांसदों को पीटा जा रहा है, पुलिस ने जमीन पर पटका’: प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, कहा- इस सरकार को हटाने के अलावा कोई रास्ता नहीं - October 8, 2026