आगरा: आगरा शहर के पत्रकार भी स्वतंत्रता दिवस के उत्साह में रमे हुए नजर आए। स्वतंत्रता दिवस की पूर्ण दिवस पर जो मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। यह तिरंगा यात्रा प्रतापपुर चौराहे से शुरू हुई जो फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी पॉइंट पर जाकर खत्म हुई।
ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसो. की ओर से निकल गई तिरंगा यात्रा को आगरा के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस दौरान सभी पत्रकारों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा था तो वही पत्रकार भी देश की स्वतंत्रता दिवस की खुशी में झूमते हुए नजर आए। यह नजारा फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी पॉइंट तक दिखाई दिया। बेशक यह तिरंगा यात्रा दो पहिया चार पहिया वाहनों से थी लेकिन शहर वासियों को किसी प्रकार की दिक्कतो का सामना न करना पड़े इसका विशेष रूप से ध्यान संगठन की ओर से रखा गया था। जाम की स्थिति बनते देखने पर खुद संगठन के अध्यक्ष ने तिरंगा यात्रा को कुछ देर विराम कराया और फिर वाहनों की कतार को निकलवा कर जाम खुलवाया जिसके बाद तिरंगा यात्रा एक बार फिर शुरू हुई।
तिरंगा यात्रा की सुरक्षा को लेकर आगरा पुलिस द्वारा कड़े इंतजामात करे गए थे। तिरंगा यात्रा के आगे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की गाड़ियां चल रही थी तो वही पीछे सिविल पुलिस भी निगाह बनाए रखे हुए थे जहां भी स्थिति विवादास पर या विपरीत दिखाई थी वहां पर पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला और इस यात्रा को संपन्न कराया।
सेल्फी पॉइंट पहुँचने के बाद संगठन के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव द्वारा यात्रा की सफलता पर सभी पत्रकारों का तहे दिल से धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के समापन से पूर्व महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने अपने विचार रखते हुए देश की आजादी में शहीद हुए वीरो को याद करते हुए नमन किया।
महापौर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 14 अगस्त 1947 को हिंदुस्तान-पाकिस्तान का बंटवारा किया गया था। बाद में पाकिस्तान पूर्व से एक अलग राज्य बना बांग्लादेश। साथ ही जल्द पत्रकारों के लिए जिले में एक नए भवन के निर्माण की भी स्वकृति दी गई।
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026