आगरा। फतेहाबाद पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14 चोरी की मोटरसाइकिलें और तीन फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे, तभी थाना फतेहाबाद की टीम ने लोहिया नगला कट के पास उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया।
डीसीपी पश्चिमी अतुल शर्मा ने बताया कि यह गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों की फर्जी आरसी बनवाकर उन्हें अगल-बगल के ग्रामीण इलाकों में बेच देता था। अब तक 14 बाइक बरामद की गई हैं, जिनमें से छह के मालिकों की पहचान शेष है।
डीसीपी ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरोह के जिन चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, वे हैं- महेश पुत्र मिट्ठन, निवासी गढ़ी भूपाल (शमसाबाद), चीकू उर्फ राम प्रकाश पुत्र बांके लाल और मुकेश कुमार पुत्र हरीशंकर दोनों निवासी ग्राम वास झरना, नगला सिंधी, फिरोजाबाद, कमलेश उर्फ अईया पुत्र घमंडी लाल निवासी लांघी खुर्ध, थाना नगला सिंधी फिरोजाबाद। चारों अभियुक्त बहुत शातिर हैं और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये फर्जी आरसी कहां और कैसे तैयार कराते थे।
पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह से जुड़ी और भी कड़ियाँ जल्द सामने आएंगी। पूछताछ में आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं, जिनके आधार पर अन्य साथियों और नेटवर्क पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026