आगरा। दक्षिण पश्चिमी मॉनसून का दूसरा फेज दस दिन में एक्टिव होने वाला है। मॉनसून का यह दौर भी पहले दौर की तरह तेजी से आगे बढ़ेगा। इस दौरान यह आगरा, दिल्ली समेत पूरे नार्थवेस्ट इंडिया को 25 जून तक कवर कर लेगा। आईएमडी ने यह कह दिया है कि मॉनसून इस बार समय से पहले पहुंच रहा है।
इस बार उत्तर पश्चिमी भारत में सामान्य या इससे ज्यादा बारिश होगी। बारिश के कुछ स्पैल काफी भारी हो सकते हैं। साथ ही जुलाई और अगस्त में काफी अच्छी बारिश होगी। मॉनसून की एंट्री भी जोरदार हो सकती है। मॉनसून ने 24 मई को केरल में एंट्री ली थी। 2009 के बाद मॉनसून इतनी जल्दी देश में पहुंच गया था। 2009 में यह 23 मई को पहुंचा था।
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से मॉनसून को शुरुआत में ही रफ्तार मिली और यह तेजी से आगे बढ़ा। 26 मई तक मॉनसून ने सेंट्रल महाराष्ट्र, मुंबई और पूरे नार्थईस्ट इंडिया को कवर कर लिया। इसके बाद से मॉनसून सुस्त पड़ गया। अब यह दोबारा एक्टिव हो रहा है।
बीते एक हफ्ते से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को आज राहत मिल सकती है। आज पूरे दिन बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर यह जानकारी जी है।
बीते दो दिनों से आंधी बारिश के पूर्वानुमान गलत साबित हो रहे थे। ऐसे में आज के अनुमान पर भरोसा जताया जा रहा है। पूर्वानुमान के अनुसार, 16 से 19 जून तक बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दौरान तापमान 40 डिग्री से कम रहेगा। बारिश के साथ आंधी भी आ सकती है। घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी।
अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री रह सकता है। 20 जून को बारिश हल्की पड़ जाएगी। अधिकतम तापमान 36 से 38 और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री रह सकता है।
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अन्य निष्कासित सदस्यों के वीआईपी पास जारी करने के अधिकार खत्म - July 9, 2026