आगरा। कोतवाली क्षेत्र के मेवा कटरा स्थित सेब का बाजार में एक चांदी कारोबारी ने कारीगर पर करीब 10 किलो चांदी लेकर फरार होने और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित व्यापारी के मुताबिक उनकी आर.डी. जैन नाम से फर्म है, जहां मजदूरों के माध्यम से चांदी के आभूषण तैयार कराए जाते हैं। शिकायत में कहा गया है कि 4 मई को मुश्ताक पुत्र शब्बीर, निवासी केसर विहार, आजमपाड़ा, शाहगंज अपने बेटे राहिल के साथ करीब 10 किलो चांदी की चेन टांका लगाने के लिए ले गया था। उसने एक सप्ताह में तैयार माल लौटाने का भरोसा दिया था।
आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी माल वापस नहीं किया गया। व्यापारी ने अपने बेटे को मुश्ताक के घर भेजा तो वहां ताला लगा मिला। दोनों के मोबाइल फोन भी बंद बताए गए।
व्यापारी का कहना है कि वह खुद कई बार आरोपी के घर गया, लेकिन वहां मौजूद परिजनों ने उसे धमकाकर भगा दिया। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।
कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुश्ताक और उसके पुत्र राहिल के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026