आगरा। ताजनगरी के पॉश इलाके थाना हरीपर्वत में एक पति ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पीड़ित शिवम राठौर की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने पत्नी नीतू सिंह समेत सात लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट की और करोड़ों के आभूषण लेकर फरार हो गए।
क्या है पूरा विवाद?
शिवम राठौर के अनुसार, यह घटना 3 फरवरी 2025 की है। आरोप है कि उनकी पत्नी नीतू सिंह अपने मायके पक्ष (आगरा और जयपुर) के लोगों के साथ घर पहुंचीं। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। शिवम का दावा है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की और धमकी दी और उनकी नाबालिग बेटी को भी जबरन अपने साथ ले गए।
90 लाख के जेवर और नकदी का मामला
पीड़ित का सबसे गंभीर आरोप घर में हुई चोरी को लेकर है। शिवम ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद जब उन्होंने घर की तलाशी ली, तो अलमारी से करीब 90 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 2 लाख रुपये नकद गायब थे। उनका आरोप है कि पत्नी और उनके परिजनों ने मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है।
कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई
पीड़ित का कहना है कि शुरुआत में पुलिस ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद उन्हें न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। कोर्ट के कड़े रुख के बाद अब थाना हरीपर्वत पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
- आगरा के 76 पार्षदों की ‘दक्षिण यात्रा’: 55 लाख के सरकारी खर्च पर बेंगलुरु-मैसूर का स्टडी टूर, क्या बदलेगी शहर की सूरत? - March 28, 2026
- जेवर में गूँजा ‘हर-हर महादेव’: सीएम योगी बोले— “पीएम मोदी के विजन से जेवर बना ग्लोबल हब, किसानों के त्याग से खिंची विकास की नई लकीर” - March 28, 2026
- Agra News: यमुना तट पर गूंजा ‘विश्व शांति’ का शंखनाद, रिवर कनेक्ट कैंपेन के 13 साल पूरे, विशेष हवन और आरती से जगाई यमुना शुद्धि की अलख - March 28, 2026