आगरा। अंतरराष्ट्रीय संकेतों और वायदा बाजार (MCX) में मची भारी बिकवाली के चलते गुरुवार को सर्राफा बाजार में बड़ा ‘क्रैश’ देखने को मिला। चांदी की कीमतों में एक ही दिन में 9 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जिससे प्रति किलो चांदी के दाम करीब ₹36,000 तक कम हो गए। सोने की कीमतों में भी 1.27 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है।
आगरा के बाजारों में हलचल
वायदा बाजार की इस बड़ी गिरावट का असर आगरा के चौबे गोला और किनारी बाजार जैसे प्रमुख सराफा केंद्रों पर साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि चांदी के भाव गिरकर ₹2,44,562 प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गए हैं, जबकि सोना भी ₹1,51,106 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निवेशक डरे, खरीदार खुश
दामों में अचानक आई इस नरमी से शादी-ब्याह के लिए आभूषण खरीदने वाले परिवारों के चेहरे खिल गए हैं। लोगों को उम्मीद है कि कीमतों में गिरावट का यह दौर जारी रहा तो उन्हें सस्ते में जेवर बनवाने का मौका मिलेगा। हालांकि, जिन निवेशकों ने ऊंचे दामों पर खरीदारी की थी, वे बाजार की इस चाल से चिंतित नजर आ रहे हैं।
देश के प्रमुख शहरों में आज का भाव (प्रति ग्राम)
शहर 24 कैरेट (शुद्ध सोना) 22 कैरेट (जेवराती सोना
दिल्ली ₹15,457 ₹14,170
मुंबई ₹15,442 ₹14,155
कोलकाता ₹15,442 ₹14,155
बेंगलुरु ₹15,442 ₹14,155
चेन्नई ₹15,622 ₹14,320
- आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित: लगातार चौथी बार राकेश बंसल बने अध्यक्ष, आलोक जैन महामंत्री और रूपेश जुनेजा को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी - August 17, 2026
- आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित: लगातार चौथी बार राकेश बंसल बने अध्यक्ष, आलोक जैन महामंत्री और रूपेश जुनेजा को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी - August 17, 2026
- आगरा के प्राचीन सीताराम मंदिर में गूंजा सहस्त्र घट अभिषेक का नाद: नर्मदेश्वर महादेव के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, फूल बंगला श्रृंगार ने मोहा मन - August 17, 2026