आगरा। शायद ही कोई होगा जो ताज का दीदार न करना चाहता हो और जब बात हो पूर्णिमा के चांद की तो बात ही कुछ और है। ये वो समय होता है जब ताज ताज की मखमली शरद पूर्णिमा पर चांदनी में नहाए संगमरमरी ताजमहल की एक झलक पाने के लिए दुनियाभर के लोग बेकरार रहते है। आज यानि कि मंगलवार से ताजमहल का रात्रि दर्शन शुरू हो रहा है, जो 19 अक्तूबर तक चलेगा। ताज का जादू ऐसा है कि सप्ताहभर पहले ही ताजमहल रात्रि दर्शन के सभी टिकट बुक हो चुके हैं। मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को ताजमहल के रात्रि दर्शन के टिकट उपलब्ध ही नहीं हैं, सिर्फ
आज से 19 तक चलेगा ताज का रात्रि दर्शन
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ताजमहल के रात्रि दर्शन की व्यवस्था शुरू की थी, जिसमें अब टिकटों की बिक्री भी पूरी तरह से ऑनलाइन हो चुकी है। मंगलवार से रात 8 से 12 बजे तक 30-30 मिनट के आठ स्लॉट में पर्यटक ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। इसके लिए भारतीय पर्यटकों को 510 रुपये और विदेशी पर्यटकों को 750 रुपये का टिकट खरीदना होता है। इस बार 15 से 17 अक्तूबर के बीच सभी स्लॉट में ताजमहल रात्रि दर्शन की टिकटें बुक हो चुकी हैं, वहीं 18 अक्तूबर को शुक्रवार के कारण रात्रि दर्शन नहीं होगा।
इस बार शरद पूर्णिमा 16 अक्तूबर को है, लेकिन एएसआई के रिकॉर्ड के मुताबिक 17 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पूर्णिमा से दो दिन पहले और दो दिन बाद मिलाकर कुल पांच दिनों के लिए रात में 8 से 12 टिकट की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद सात दिन पहले ही इन्हें बुक कराया जा सकता है, जबकि पूर्व में ऑफ लाइन व्यवस्था में एक दिन पहले ही टिकट बुक होते थे। इससे पर्यटकों को एक दिन पहले ही आगरा आकर एएसआई के माल रोड स्थित काउंटर से टिकट खरीदने होते थे।
इस बार शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर की है. लेकिन एएसआई के रिकॉर्ड के मुताबिक 17 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पूर्णिमा से दो दिन पहले और दो दिन बाद मिलाकर कुल पांच दिनों के लिए, रात में 8 से 12 बजे तक 8 स्लॉट में ताजमहल का दीदार किया जा सकता है। इस बार ताज के रात्रि दर्शन का लोगों में ज्यादा ही क्रेज है
ऑनलाइन बुकिंग करें https://asi.paygov.org.in
- गंगोत्री से गंगा सागर तक लहरा रहा भगवा: गृह मंत्री अमित शाह बोले— राहुल-अखिलेश का यही रवैया रहा तो अगले 30 साल तक यूपी में रहेगी बीजेपी सरकार - October 30, 2026
- गूगल बाबा के नाम से विख्यात मुनिश्री समत्व सागर जी का आगरा के ट्रांस यमुना में मंगल प्रवेश, दर्शनों को उमड़ा जैन समाज - October 30, 2026
- करवा चौथ की रात मथुरा में हाईवोल्टेज फैमली ड्रामा: प्रेमी के कमरे में पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, देवरानी-जेठानी में चले लात-घूंसे - October 30, 2026