आगरा। पति संबंध बनाने के दौरान अपनी पत्नी का मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर एक विदेशी वेबसाइट पर अपलोड करता था। पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसको परेशान किया गया। उसके गहने लेकर घर से भगा दिया। साथ ही उसके 11 वर्षीय बेटे को इतना पीटा और परेशान किया कि उसका मानसिक अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि 2008 में क्षेत्र के ही अजय नामक युवक से उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद ससुरालीजन दहेज के लिए परेशान करने लगे। वर्तमान में महिला पति से अलग रह रही है। आरोप है कि पति खर्च देने की बजाय आए दिन घर पर आकर मारपीट कर रहा है।
महिला का आरोप है कि सास-ससुर और देवर-देवरानी दहेज के लिए ताने कसने लगे। महिला ने बताया कि दो वर्ष पूर्व पति के मोबाइल में किसी अन्य महिला से अश्लील बातें करने की चैटिंग मिली। जब उसने ससुर से पति की शिकायत की तो उन्होंने बेटे को कुछ कहने के बजाय उल्टा उसी को डांटा।
महिला ने बताया जब उसने पति की हरकतों का ज्यादा विरोध किया तो ससुरालीजन उसके 11 वर्षीय बेटे को ही मारने-पीटने लगे।
महिला का कहना है कि बेटा इतना भयभीत हो गया कि उसका इलाज मानसिक अस्पताल में कराना पड़ रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई संगम: आगरा का ईद मिलन बना राष्ट्रीय एकता की मिसाल - March 30, 2026
- फिरोजाबाद के अकबरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान: कैंची धाम की तरह चमकेगी बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली, ₹8.65 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर तैयार - March 30, 2026
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026