ताजनगरी आगरा में एक अनोखा मामला सामने आया है आपने बेटा पैदा न होने पर परिवारों में विवाद की खबरें कई बार सुनी होंगी, लेकिन ताजनगरी में बेटी पैदा नहीं होने पर एक पति ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया।
घर से निकाले जाने के बाद पीड़िता ने परिवार परामर्श केंद्र की शरण ली। परिवार परामर्श केंद्र के स्टाफ ने पति और पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पति बेटी पैदा करने और पत्नी ने परिवार आगे नहीं बढ़ाने की बात पर अड़ी रही। इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र ने शाहगंज पुलिस से एफआईआर दर्ज करने को कहा है।
बताया गया है कि शाहगंज की रहने वाली विवाहिता का दस साल पहले मलपुरा के रहने वाले युवक से विवाह हुआ था। उनके तीन बेटे हुए, लेकिन पिता की चाहत थी कि उसके घर में एक लड़की का भी जन्म हो। उसने पत्नी से कहा कि मुझे एक लड़की चाहिए। महिला ने अपने पति से कहा कि हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। चौथा बच्चा होने के बाद और ज्यादा स्थिति खराब हो सकती है और इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है कि चौथा बच्चा लड़की ही हो। अगर लड़का हो गया तो फिर क्या होगा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में काफी विवाद होता रहा। जिसके बाद पति ने पत्नी को छोड़ दिया।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का 10 साल पूर्व थाना मलपुरा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से विवाह हुआ था। इसके बाद उनके तीन बच्चे हुए। तीनों लड़के थे, लेकिन पिता को चाहत थी कि उसके घर में एक लड़की का भी जन्म हो। जिसके लिए उसने अपनी पत्नी से कहा कि मुझे एक लड़की चाहिए।
पत्नी का कहना है कि हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। चौथा बच्चा होने के बाद और ज्यादा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। अपने पति से चौथा बच्चे के लिए उसने काफी मना किया। यह भी कहा कि अगर लड़का हो गया तो फिर क्या होगा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में काफी विवाद होता रहा। जिसके बाद पति ने पत्नी को छोड़ दिया। इसके बाद यह मामला आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। जहां पर काउंसलर द्वारा दोनों को समझाया गया। लेकिन पत्नी और पति दोनों ही अपनी-अपनी बात पर अड़े हुए हैं।
काउंसलर डॉक्टर अमित गौड़ ने क्या बताया
काउंसलर डॉक्टर अमित गौड़ ने बताया कि आज परिवार परामर्श केंद्र में करीब 100 से ज्यादा मामले आए। जिसमें एक मामला ऐसा भी आया जिसमें एक पति अपनी पत्नी से लड़की की मांग कर रहा था। पत्नी काफी परेशान होकर परिवार परामर्श केंद्र पहुंची। जहां पर दोनों पक्षों से बैठकर बात की गई। जब कोई बात नहीं बनी तो थाना शाहगंज को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए गए। लेकिन यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है कि पति -पत्नी में लड़की पैदा करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि पति ने पत्नी को छोड़ दिया है।
-एजेंसी
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026